डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना): अठुरवाला निवासी शार्दूल सिंह नेगी को कांग्रेस प्रदेश सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश नेतृत्व ने शार्दूल नेगी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर डोईवाला क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि यह डोईवाला क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश नेतृत्व ने एक युवा चेहरे को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को कांग्रेस संगठन में सम्मान और जिम्मेदारी मिलना उत्साहजनक है। इस अवसर पर थराली प्रमुख प्रवीण पुरोहित, मंडलम अध्यक्ष संजीव भट्ट सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











