हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/देवाल।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोपेश्वर चमोली के जिला जज एवं सचिव के दिशा निर्देशों पर सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर देवाल के छात्र-छात्राओं ने अपने कैंपसों में वृहद रूप से वृक्षारोपण कर रोपित पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
पीएलबी मनोज कुमार के नेतृत्व में सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने अपने कैंपसों में पौधरोपण किया।इस मौके पर पीएलबी ने कहा कि जीवन के लिए पेड़ पौधों का होना बेहद जरूरी है, इसके तहत समय-समय पर पौधारोपण किया जाना चाहिए,साथ ही रोपित पौधों के विकास के लिए उनकी देखभाल भी करते रहना चाहिए ताकि वह पौधा विकसित हो कर एक पेड़ का स्थान ले सकें।इस मौके पर विद्यालयों के रमेश चन्द्र त्रिवेदी , रणजीत सिंह रावत,सत्येश्वरी देवराड़ी, पार्वती खत्री,आशा बिष्ट, सुनिता मिश्रा, रोशनी बिष्ट, ममता बिष्ट, अंजली,बीना बिष्ट, युद्धवीर कुमार,ऊषा देवी आदि ने पौंधा रोपण में सक्रिय भूमिका निभाई।











