
कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। दुर्गापुरी चौक में ज्ञानसरोज अकादमी का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथियों में महापौर शैलेंद्र रावत, सुमन कोटनाला, रंजना रावत, मयंक कोठारी मौजूद रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष गिरिराज सिंह रावत बाल भारती पब्लिक स्कूल मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। क्षेत्रीय विद्यालयों को शैक्षणिक सम्मान 2026 प्रदान किया गया, जिसमें मेधावी छात्रों में साक्षी थपलियाल, समिति कृतिका ध्यानी, अमन सिंह, दिया कुमारी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जयवीर सिंह रावत, मुन्ना लाल मिश्रा, डॉ० सोहन लाल आर्य कार्यक्रम आयोजन में धर्मेश खंतवाल, संयोजक राकेश देवरानी, सौरव हिन्द्वान, विवेक भारती, राहुल सिंह रावत, शिवांगी जोशी, शुभम कोटनाला आदि मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि रितु भूषण खंडूरी द्वारा भाबर क्षेत्र में एनडीए सीडीएस, एसएससी, सैनिक स्कूल जवाहरलाल नवोदय विद्यालय, राजीव नवोदय विद्यालय जैसे कोचिंग संस्थानों की विशेष जरूरत बताते हुए आयोजकों को बधाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ० गौरव जोशी ने किया।











