गैरसैंण। पूर्व में कोरोना संक्रमित एक ही गावं के 10 लोग शुक्रवार देर शाम को अपने गांव पज्याणा लौट गये हैं। गोपेश्वर कोबिट अस्पताल से छुट्टी की खबर सुनते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
अस्पताल की एंबूलेंस से आये दसों लोगों का ग्राम प्रधान विजय सिंह, गांव में कार्यरत एएनएम विमला आर्य, आशा कार्यकर्ती सुमन जुयाल, आंगनबाडी कार्यकर्ती अंजना रावत द्वारा और गांव के सामाजिक कार्यकर्ता मेहरवान सिंह, बचन सिंह आदि लोगों ने ताली बजाकर और फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ मणीभूषण पंत ने लोगों से आपस में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए आपस में भावनात्मक आदर.सम्मान बनाये रखने की अपील की है।
साथ ही कोबिट अस्पताल से आये हुए सभी लोगों को 14 दिनों तक होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी है। पूर्व में कोरोना प्रभावितों ने कहा कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें बहूत खुशी हुई है। आयशोलेशन के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनका पूरा ख्याल रखा गया। किसी को किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं हुई। कर्मचारी और अधिकारियों ने मेहनत कर उन्हें कोरोना मुक्त किया है, उनका वह आभार व्यक्त करते हैं।














