हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। मंगलवार-बुधवार की रात्रि को हुई भारी बारिश के कारण क्षेत्र की सड़कों में मलवा, पत्थरों , बोल्डरों के आने एवं पेड़ों के टूटने के कारण लोक निर्माण विभाग के थराली डीविजन के अंतर्गत 22 सड़कें अवरूद्ध
हो गई थी। जिनमें से 18 सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया हैं, जबकि 4 सड़कें समाचार लिखे जाने तक यातायात के लिए नही खुल पाईं हैं।इधर विकासखंड मुख्यालय देवाल एवं नगर पंचायत थराली के अंतर्गत राड़ीबगड़,केदारबगड़ क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही हैं।
बीती रात हुई भारी बारिश के कारण राज्य मार्ग संख्या 90 थराली -देवाल-मंदोली-वांण मोटर सड़क किमी 16 गमलीगाड़, किमी 26 ल्वाणी गांव एवं किमी 32 मंदोली के पास यातायात के लिए बंद हो गई थी लोक निर्माण विभाग थराली की सहायक अभियंता जेके टम्टा के अनुसार इस पूरे मार्ग को दोपहर 11 बजें छोटे वाहनों के संचालन के लिए खो दिया गया हैं,बड़े वाहनों के संचालन के लिए जेसीबी मशीनें कार्य पर लगी हुई हैं।देवाल ब्लाक के अंतर्गत देवाल -सुयालकोट-खेता मोटर सड़क भी किमी 16 भूस्खलन प्रभावित सुयालकोट में सड़क बंद पड़ी हुई हैं पहाड़ी से लगातार पत्थरों के गिरने के कारण मशीन कार्य नही कर पा रही हैं। जबकि इसी सड़क के किमी 18 में सड़क को खोल दिया गया हैं।थराली ब्लाक के अंतर्गत थराली-कुराड़-पार्था मोटर सड़क भी किमी 2 एवं 4 में यातायात के लिए बंद हो गई थी। साथ ही थराली-जूनीधार सड़क किमी 4 में बंद हो गई थी। समाचार लिखे जाने तक दोनों सड़कों को खोलने के लिए मशीन लगी हुई हैं। नंदकेशरी-जोला सड़क भी किमी 5 व 7 में बंद पड़ी हुई हैं। जबकि कूनी-पार्था सड़क को दोपहर 11.30 बजें यातायात के लिए खोल दिया गया हैं। नारायणबगड़ ब्लाक के अंतर्गत नलगांव- भटियाणा सड़क भी यातायात के लिए बंद पड़ी हुई हैं। बताया कि बारिश के कारण खंड की 22 सड़कें बंद हो गई थी जिनमें से 18 सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया हैं, जबकि 4 सड़कों को खोलने के लिए मशीनें कार्य कर रही हैं। पानी की लाइनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण जल संस्थान के द्वारा थराली में एवं जल निगम के द्वारा देवाल में पानी की आपूर्ति की जा रही हैं।











