हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। सोमवार देर सांय हुईं भारी बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग थराली के अंतर्गत 6 सड़कें बंद हो गई थी, जिनमें से विभाग ने जेसीबी मशीनों एवं पोकलेन मशीनों की मदद से 4 सड़कें यातायात के लिए खोल दी हैं। जबकि 2 सड़कें बंद पड़ी हुई हैं।
गत रात्रि हुईं बारिश के कारण श्री नंदादेवी राजजात यात्रा राजमार्ग थराली -देवाल-वांण, किमी 8,16 व 18 में राजमार्ग संख्या 91 ग्वालदम-नंदकेशरी किमी 5 में,डुंग्री-रतगांव किमी 2 व 5 में सिमली-सड़कोट किमी 1 में, नारायणबगड़-किमोली किमी 8 में एवं देवाल -खेता मोटर सड़क किमी 16 सुयालकोट में अवरूद्ध हो गये थें, लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा एवं सहायक अभियंता जेके टम्टा ने बताया कि राज्य मार्ग संख्या 90 थराली -देवाल-मंदोली-वांण मोटर सड़क मंगलवार को पूरे दिन खुलते एवं बंद होते रहें, जबकि अन्य तीन सड़कें यातायात के लिए खोल दी गई हैं, जबकि डुंग्री-रतगांव व देवाल -सुयालकोट-खेता मोटर सड़क भी मंगलवार को बंद रही।











