हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/नंदाधाम कुरूड़।
नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ से कैलाश यात्रा पर निकली श्री नंदा राजराजेश्वरी बड़ी जात यात्रा के तहत नंदा देवी की तीनों डोलियां अपने चौथे अलग-अलग गांवों के पड़ावों पर पहुंच
गई हैं। पड़ावों पर पहुंचने से पहले पूरे यात्रा रूटों, गांवों, कस्बों में नंदा -भगवती के भक्तों ने यात्राओं का भव्य एवं पारंपरिक रूप से स्वागत किया। भक्तों ने काखड़ी,मुगरी,कलेऊ,खाजा सहित अन्य गांवों में उत्पादित होने वाले खाद्य पदार्थो के साथ ही अन्य वस्तुएं भेट,पवाड़ा के रूप में देव डोलियों को अर्पित करने के साथ ही पूजा अर्चना कर मनौतियां मांग रहें हैं।इस दौरान कई गांवों में नंदा कौथिंग (मेलों )का भी भव्य आयोजन किया जा रहा है।इन दिनों चमोली के गांव- गांव नंदामय बने हुए हैं।
शनिवार को नंदा शक्ति पीठ कुरूड़ से चली दशोली परगना की नंदादेवी की उत्सव डोली मंगलवार को द्वादशी के पर्व पर अपने चौथे पड़ाव नंदानगर के काण्डई से देवी की यात्रा बुधवार को अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई इससे पूर्व काण्डई गांव सहित आसपास के गांवों के देवी भक्तों ने मां नंदादेवी की पूजा अर्चना कर भेंट,पवाड़ा चढ़ाते हुए मनौतियां मांगी करीब 11.30 बजें यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई,काण्डई से खलतरा,मोठा,चाका होते हुए यात्रा देर सांय करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय कर सेमा गांव पहुंची जहां पर नंदा भक्तों ने गर्मजोशी के साथ यात्रा का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। जबकि पूरे यात्रा रूट पर देवी की डोली को रोक कर देवी भक्तों ने देवी की अराधना कर पूजा अर्चना की। इस यात्रा के साथ मंदिर कमेटी कुरूड़ के अध्यक्ष सुखबीर सिंह रौतेला, पुजारी मुंशी चंद्र गौड़, दिनेश गौड़, राजेंद्र प्रसाद गौड़, गोविंद गौड़, प्रकाश गौड़, जनार्दन गौड़, कमेटी के बिरेंद्र बिष्ट सहित अन्य यात्रि साथ चल रहे हैं।बुधवार को दशोली की डोली सेम से बैरासकुंड,इतमोली,दूबड़खेत होते हुए अपने 5 वें पड़ाव मटेई गांव पहुंचेगी।
*बधाण पट्टी* की मां नंदा राजराजेश्वरी की उत्सव डोली भी अपना तीसरा पड़ाव उस्तोली को छोड़ कर सरपाणी,लाखी होते हुए चौथे पड़ाव भेटी गांव पहुंच गई हैं।इस दौरान पूरे करीब 8 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर नंदा भक्तों ने भव्य रूप से यात्रा का स्वागत करते हुए देवी की अराधना की। बुधवार को यात्रा 15 किलोमीटर की पैदल याबोली तय करते हुए सोल डुंग्री गांव के प्रवास पर रहेंगी इस दौरान वहां पर देवी जागरण कर देवी की स्तुति की जाएगी।
*परगना बण्ड* नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ से चली नंदा देवी की तीसरी डोली दशोली विकासखंड के तीसरा पड़ाव दिगोली गांव से मंगलवार प्रात: करीब 10 बजें अपने चौथे पड़ाव के लिए रवाना हुई , इसके बाद नंदा यात्रा ल्वाह,क्योठा,गड़ोरा,मल्ला,आक्थला होते हुए देर सांय करीब 12 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर नोरख गांव पहुंची जहां पर नंदा भक्तों ने भव्य रूप से देव यात्रा का स्वागत किया। इसके साथ ही पूरे यात्रा रूट पर देवी भक्तों ने अपनी श्रद्धा के अनुरूप देवी की पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। यात्रा के दर्शन करने के लिए दूर-दूर गांवों, कस्बों से भारी तादाद में बेटियां एवं बहिनें नंदा से भेंट करने के लिए संबंधित गांवों में पहुंचे हुए थे। नोरख गांव में देवी की विशेष पूजा के लिए रात्रि जागरण का आयोजन किया गया हैं।बुधवार को यात्रा नोरख गांव से मल्ला, अक्थला, नंदा देवी मंदिर (नंदुली) रैतोली होते हुए करीब 16 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर कम्यार गांव के प्रवास पर पहुंचेगी। देवी यात्रा को लेकर नंदा भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा हैं। गांव-गांव में नंदा की स्तुति के प्रसिद्ध गीतों को ध्वनि यंत्रों के द्वारा लगाए जा रहे हैं। जबकि गांवों नंदा देवी से संबंधित झोड़े,चाचड़ी गा कर देवी की स्तुति की जा रही हैं। डोलियों के साथ चल रहे नंदा पुजारियों के द्वारा देवी भक्तों की पूजाएं सम्पन्न करवाईं जा रही हैं।











