• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

उत्तराखंड मे हर मानसून तबाही लेकर आ रहा है और जाते जाते भी कभी ना भुलाया जाने वाला मंजर दिखा जा रहा है

20/09/25
in उत्तराखंड, चमोली, जोशीमठ
Reading Time: 1min read
27
SHARES
34
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

—————– प्रकाश कपरुवाण।।
ज्योतिर्मठ।
उत्तराखंड विगत 5अगस्त से आपदा के आगोश मे है, एक जगह राहत व बचाव कार्य थमते ही दूसरी जगहों पर आपदा कहर बरपा रही है और कई जिन्दगियां लील कर गहरे जख्म दे जा रही है। उत्तराखंड मे हर मानसून तबाही लेकर आ रहा है और जाते जाते भी कभी ना भुलाया जाने वाला मंजर दिखा जा रहा है, पर यह सब इतनी तेजी से हो कैसे रहा है, क्या इतनी तबाही के बाद अब इस पर गंभीर चिंतन होगा ?, यह यक्ष प्रश्न शहर से लेकर गाँव तक के हर उत्तराखंडी के दिलो दिमाग मे गूंज रहा है।

बादल फटने की घटनाएं पहले भी घटित होती रही है लेकिन विगत 25वर्षों मे बादल फटने की घटनाओं मे बृद्धि किस विनाश की ओर इशारा कर रही है यह समय रहते समझने की आवश्यकता है। आपदा के बाद ताबड़तोड़ आदेश, सुरक्षात्मक उपाय, वैज्ञानिक सर्वे यह सब कुछ तो किए जाते हैं लेकिन राहत बचाव कार्यों के साथ यह आदेश भी थमते नजर आते हैं।

गाड़ गधेरों, नदी नालों व सड़क संपर्क मार्ग के आस पास ठौर ठिकाना बनाने की बेरोकटोक होड़ यदि आपदा के बाद जनहानि का कारण बन रही है तो इसका गहन अध्ययन व सर्वे कर इस प्रकार के अनियंत्रित निर्माण पर तो प्रभावी रोक लगनी ही चाहिए।
आपदा घटित होने के बाद सर्वेक्षण रिपोर्ट व गावों के बुजुर्गों की जुवानी यह सुनने को अवश्य मिलता है कि जिस स्थान पर आपदा की घटना घटित हुई वहाँ वर्षों पहले भी बादल फटने की घटना हुई थी, और लोगों ने रेत व मलबे के टीले पर ही घर व होटल बना लिए, हिमालयी राज्य उत्तराखंड मे इन सब पहलुओं का न केवल अध्ययन होना चाहिए बल्कि निरंतर निगरानी भी होनी चाहिए।
कई गावों के ग्रामीण सुविधाजनक जीवन जीने के फेर मे अपने पुश्तेनी गाँव को छोड़कर गाड़ गधेरों व सड़क के नजदीक आकर बस गए हैं, जहाँ कभी भी धराली, थराली जैसी घटनाओं के घटित होने से इंकार नहीं किया जा सकता। राज्य मे इस प्रकार की नई बसागतों का ब्यापक सर्वेक्षण कर चिन्हित किए जाने की जरुरत है ताकि समय रहते सुरक्षात्मक उपाय किए जा सकें, अन्यथा गाड़ गधेरों, नदी नालों के नजदीक बादल फटने की घटना घटित होती रहेंगी, जाने जाती रहेंगी और रोते बिलखते व बिछड़ते परिवार अपने भाग्य को कोसते रहेंगे।
उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग व बागेश्वर मे बीती 5अगस्त से 18सितंबर के बीच इन 44दिनों मे 32मौतें व 85से अधिक लोग लापता हुए हैं, इसके अलावा घर, मकान, दुकान, होटल, गौशाला व वाहन भी मलबे मे दफन हुए, इतना सब होने के बाद क्या नीति-नियंता कुछ ठोस कदम उठाने की दिशा मे आगे बढ़ेंगे ?।
अनियंत्रित विकास की होड़, भार वहन क्षमता का आंकलन किए बिना बेरोकटोक निर्माण, जंगलों का अंधाधुंध कटान, ऑल वेदर रोड निर्माण के बाद चारों धामों के सड़क मार्ग पर लेंड स्लाइड का बढ़ना, हाईड्रो एवं अन्य परियोजनाओं मे विस्फोटों का बेलगाम प्रयोग यह सब इस पहाड़ी राज्य उत्तराखंड को विनाश की ओर ही तो धकेल रहा है।
वैज्ञानिकों की सर्वे रिपोर्ट व सुझावों का हश्र तो पिछले ढाई वर्षों से जोशीमठ देख ही रहा है, देश की नामचीन आठ वैज्ञानिक संस्थानो की सर्वे रिपोर्ट व सुझाव के बाद न भार वहन क्षमता कम करने के लिए कोई कदम उठाया गया और ना ही अब तक कोई सुरक्षात्मक कार्य ही धरातल पर शुरू हो पाए।
अब देखना होगा कि इस मानसून की भीषण आपदाओं के बाद नीति-नियंता राज्य के लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए किस प्रकार के प्रभावी कदम उठाते हैं इस पर आपदाग्रस्त राज्य उत्तराखंड की नजरें रहेंगी।

Share11SendTweet7
Previous Post

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेज़ी से राहत और पुनर्निर्माण कार्य सुनिश्चित करें – CM धामी का सख्त निर्देश

Next Post

हिमालय के लिए अलग नीति की जरूरत

Related Posts

उत्तराखंड

अपणि सरकार पोर्टल, लोग परेशान!

October 24, 2026
6
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी तादाद में हैं मस्जिद, मजार और मदरसे

October 24, 2026
7
उत्तराखंड

डोईवाला: सात मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को सौंपे पुरस्कार के चेक

October 24, 2026
33
उत्तराखंड

सुनंदा हाटमिक्स प्लांट संचालकों ने नियमानुसार संचालन करने का दावा किया

October 24, 2026
10
उत्तराखंड

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की

October 24, 2026
8
उत्तराखंड

डोईवाला: भक्त ध्रुव और प्रह्लाद के चरित्र का वर्णन सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

October 23, 2026
38

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67758 shares
    Share 27103 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37461 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37384 shares
    Share 14954 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

अपणि सरकार पोर्टल, लोग परेशान!

October 24, 2026

उत्तराखंड में भारी तादाद में हैं मस्जिद, मजार और मदरसे

October 24, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.