• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

ढूंढे नहीं मिलता उत्तराखंड का अखरोट

04/02/25
in उत्तराखंड, देहरादून, हेल्थ
Reading Time: 1min read
61
SHARES
76
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला

अखरोट का उद्भव एशिया से माना जाता है, परन्तु विश्व में मुख्य रूप से भारत, मेक्सिको,
संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, यूक्रेन, इटली, नेपाल, भूटान, पाकिस्तान, श्रीलंका,
अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान तथा अरमेनिया में भी इसकी खेती की जाती है। इन देशों में
अखरोट की बहुत ज्यादा अनुवांशिक विविधता पायी जाती है। भारत में अखरोट की खेती
किसी भी हिमालयी राज्य में व्यवसायिक रूप से तो नहीं की जाती है, ना ही व्यवस्थित रूप
से कहीं अखरोट के बागान देखने को मिलते हैं, केवल जम्मू कश्मीर का भारत के कुल
अखरोट उत्पादन में 90 प्रतिशत का योगदान है जो कि 2.69 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर जो
83,613 भूमि पर इसका उत्पादन किया जाता है। जबकि उत्तरी पश्चिमी हिमालय के अन्य
राज्य सिक्किम, हिमाचल, अरूणाचल, दार्जिलिंग तथा उत्तराखण्ड में भी अखरोट का
पारम्परिक उत्पादन किया जाता रहा है। भारत में प्रमुख रूप से काठी अखरोट, मध्य काठी
तथा कागजी अखरोट मुख्यतः पाये जाते हैं।जहाँ तक भारत में उगाये जाने वाली अखरोट की
प्रजातियों की बात की जाय तो जम्मू कश्मीर, हिमाचल में विल्सन, गोविन्द, यूरेका तथा
उत्तराखण्ड में चकराता सलेक्शन का उगाया जाना साहित्य में वर्णित है। जहां तक अखरोट
की वैज्ञानिक विश्लेषण की बात की जाय तो विश्व में मुख्यतः दो ही प्रजातियां पायी जाती
हैं, एक पारसियन अखरोट तथा दूसरा काला अखरोट। पारसियन अखरोट का उद्भव पर्सिया
से माना जाता है जबकि काला अखरोट का उद्भव पूर्वी उत्तरी अमेरिका से माना जाता है।
काला अखरोट स्वाद में तो पारसियन अखरोट से बेहतर पाया जाता है परन्तु कठोर सेल होने
की वजह से व्यवसायिक रूप नहीं ले पाया, जबकि एक अन्य प्रजाति रूट स्टॉक के लिये
प्रयोग की जाती है, जबकि केवल जम्मू कश्मीर में अखरोट के व्यवसाय से ही 200 करोड़
का राजस्व प्राप्त होता है। अखरोट में मौजूद ओमेगा.3 और 6 फैटी एसिड, 60 प्रतिशत तेल
की मात्रा होने की वजह से यह पोष्टिक, औषधीय एवं औद्योगिक रूप से अत्यन्त महत्वपूर्ण
है। यह ब्लड में कोलेस्ट्रोल का स्तर कम करने के साथ.साथ रक्त वाहनियों की क्रियाओं के
सुचारू संचालन तथा मैमोरी बढ़ाने में भी सहायक होता है ओमेगा 3 व 6 फैटी अम्ल के
अलावा इसमें लिनोलेइक, पालमेटिक, स्टेरिक तथा मेलोटोनीन एंटीऑक्सीडेंट भी प्रचुर मात्रा
में पाया जाता है जो कि निद्रा रोग निवारण में काफी सहायक होता है। इसी महत्वपूर्ण
पोष्टिक एवं औषधीय गुणों की वजह से अखरोट को महत्वपूर्ण पौधों की सूची में सम्मिलित

किया है। फूड ड्रग एडमिनिसट्रेशन के अनुसार यदि अखरोट को खाद्य कड़ी में सम्मिलित
किया जाय तो यह हृदय विकार को काफी हद तक कम कर देता है। अखरोट उत्पादन के
लिए उत्तराखंड की परिस्थितियां अनुकूल हैं। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में एक दौर में अखरोट
की ठीक-ठाक पैदावार होती थी। लोग इसे बेचकर मुनाफा भी कमाते थे। इसे देखते हुए राज्य
गठन के बाद अखरोट की पैदावार बढ़ाने को प्रयास शुरू किए गए, लेकिन यह पहल कागजों
में अधिक सीमित रही। विभागीय आंकड़ों को देखें तो वर्ष 2015-16 में राज्य में अखरोट का
क्षेत्रफल 17243.84 हेक्टेयर और उत्पादन था 19322.93 मीट्रिक टन। वर्तमान में क्षेत्रफल
बढ़कर अवश्य 17764.11 हेक्टेयर हो गया है, लेकिन उत्पादन घटकर 18933.39 मीट्रिक
टन पर आ गया। वर्तमान में अखरोट उत्पादन के जो आंकड़े दर्शाये गए हैं, उसे देखते हुए
राज्य के बाजारों में यह आसानी से मिल जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा कहीं नजर नहीं
आता। अखरोट उत्पादन को लेकर इस स्थिति को देखते हुए उद्यान विभाग भी लंबी प्रतीक्षा
के बाद अब नींद से जागा है। निदेशक उद्यान के अनुसार सभी जिलों से अखरोट को लेकर
धरातलीय स्थिति की रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही राज्य में अखरोट को प्रमुख नकदी फसल
बनाने के मद्देनजर केंद्र सरकार को चार सौ करोड़ की योजना का प्रस्ताव भेजा गया है।
स्वीकृति मिलने के बाद इसे मिशन मोड में संचालित करने के साथ ही इसमें किसानों की
सक्रिय भागीदारी तय की जाएगी। साफ है कि या तो विभागीय आंकड़ों में झोल है या फिर
नीति और नीयत में खोट। यदि अखरोट को लेकर थोड़ा भी गंभीरता से कदम उठाए जाते तो
यह आज राज्य की प्रमुख नकदी फल फसलों में शामिल होने के साथ ही किसानों की
आर्थिकी संवारने का बड़ा जरिया होती। वर्तमान में अखरोट उत्पादन के जो आंकड़े दर्शाये गए
हैं, उसे देखते हुए राज्य के बाजारों में यह आसानी से मिल जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा
कहीं नजर नहीं आता। जब तक किसान जागरूक नहीं होंगे,योजनाओं में राज्य की भौगोलिक
स्थिति के अनुसार सुधार नहीं किया जाता तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता नहीं
रखी जाती सरकारी योजनाओ में लगे बाग कागजों में अधिक व धरातल में कम ही दिखाई
देंगे।लेखक के निजी विचार हैं वर्तमान में दून विश्वविद्यालय कार्यरतहैं।

Share24SendTweet15
Previous Post

ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति द्वारा एक गोष्ठी आयोजित

Next Post

डोईवाला : आईडीबीआई बैंक के जनरेटर में लगी आग

Related Posts

उत्तराखंड

फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश

September 2, 2026
13
उत्तराखंड

नेपाल आपदा से उत्तराखंड में ग्लेशियर झील समेत नदियों पर लगेंगे अर्ली वार्निंग सिस्टम

September 2, 2026
8
उत्तराखंड

डोईवाला: जौलीग्रांट में 40.2 एमएम बारिश दर्ज, एक उड़ान डायवर्ट

September 2, 2026
43
उत्तराखंड

डोईवाला: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

September 2, 2026
27
उत्तराखंड

डोईवाला: रानीपोखरी में कांग्रेस ने आयोजित किया मातृशक्ति संवाद

September 2, 2026
20
उत्तराखंड

नेपाल आपदा में मृतकों की आत्मा की शांति को लच्छीवाला में हुआ शांति यज्ञ’

September 2, 2026
33

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67734 shares
    Share 27094 Tweet 16934
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45790 shares
    Share 18316 Tweet 11448
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38076 shares
    Share 15230 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37455 shares
    Share 14982 Tweet 9364
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37375 shares
    Share 14950 Tweet 9344

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश

September 2, 2026

नेपाल आपदा से उत्तराखंड में ग्लेशियर झील समेत नदियों पर लगेंगे अर्ली वार्निंग सिस्टम

September 2, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.