हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। अमेरिका-ईराक के बीच तनाव का प्रभाव थराली की राजजात यात्रा पर भी पड़ने लगा हैं। दरसअल यात्रा के तरह राजजात के मुख्य मार्ग थराली -देवाल-मंदोली-वांण में हाट मिक्स के कार्य पर पड़ रहा हैं अंतरराष्ट्रीय मार्केट में
बिटुमेन (कच्चे तेल) की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि होने के कारण राजजात यात्रा मार्ग पर ठेकेदार के द्वारा हाटमिक्स का रोक दिया गया हैं। ठेकेदार का कहना है कि शासन के द्वारा बिटुमेन की दरों को रिवाइज करने के बाद ही हाटमिक्स का कार्य शुरू किया जा सकता हैं।
अमेरिका-ईरान के साथ सीधा सैन्य संघर्ष चल रहा हैं, जो फरवरी 2026 से जारी हैं, पश्चिमी देशों में जारी तनाव के चलते कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने से बिटुमेन (इसका उपयोग बजरी, कंक्रीट और पत्थर के साथ मिलाकर सड़क, हाईवे और रनवे बनाने के लिए किया जाता हैं) की कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई हैं, इसका असर थराली- देवाल-लोहाजंग- वाण राज्य राजमार्ग पर चल रहे हॉटमिक्स कार्य पर पड़ा हैं, बढ़ी कीमतो का असर थराली- देवाल-लोहाजंग-वांण राज राजमार्ग ही नही राज्य एवं देश में भी विपरीत पड़ रहा हैं। राजजात के तहत समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा किए जाने के तहत थराली- वांण राजमार्ग पर कार्य रूकने के संबंध में ठेकेदार का सफर कहना है कि बिटुमेन की कीमतों में विभाग के द्वारा वृद्धि किए जाने तक वें कार्य शुरू नही कर पाएंगे।श्री नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग के डामरीकरण व सुधारीकरण के लिए लोकनि को करीब 32 करोड़ रुपए मिले हैं, इसके तहत 22 किमी मार्ग हॉटमिक्स के अलावा अन्य कार्य किए जाने है, अब तक इस सड़क पर मात्र 31सौ मीटर ही हाटमिक्स का कार्य हो पाया हैं।ठेकेदार ने बिटुमेन की कीमतों में करीब 70 फीसदी वृद्धि का हवाला देते हुए कार्य रोक दिया है और विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर बिटुमेन की कीमत कम होने के बाद हाटमिक्स कार्य शुरू नही करने की बात कही हैं इस संबंध में लोनिवि थराली के प्रभारी अधिशासी अभियंता अनूप कुमार का कहना हैं, फिलहाल ठेकेदार द्वारा सड़क पर डामरीकरण का कार्य रोक दिया गया हैं, ईरान और अमेरिका युद्ध के कारण जो बिटुमेन (कच्चे तेल) की दरों में अप्रत्याशित वृद्धि हो गई हैं, ठेकेदारों के द्वारा विभाग को पत्र भेजा गया हैं और दरों को बढाने की जो मांग की गई हैं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त करने के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया हैं, जों भी निर्देश प्राप्त होंगे उसी के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी।











