हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
पिछले ढाई दशक से अधिक समय से पिंडर घाटी को नंदा क्षेत्र से मोटर सड़क से जोड़ने को बल मिलने लगा हैं, इसके तहत लोक निर्माण विभाग थराली ने कवायद भी तेज कर दी है।
उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से ही थराली – घाट मोटर सड़क के निर्माण की पिंडर घाटी एवं नंदाक घाटी के नागरिक , मांग करते आ रहे हैं। दरसअल पिंडर घाटी के थराली, नारायणबगड़ एवं देवाल विकास खंड की एक लाख से अधिक की जनसंख्या को इस सड़क के निर्माण से बेहतरीन लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रहा रही, इस सड़क के निर्माण से नंदानगर (घाट )की सीधा यातायात संपर्क पिंडर घाटी से जुड़ जाने से नंदानगर के नागरिक को भी भारी लाभ मिल सकता हैं।
—-
पिंडर घाटी एवं नंदाक क्षेत्र के दर्जनों गांवों का परस्पर रोटी बेटी का रिश्ता है,अब जबकि आधुनिक समय में यातायात व्यवस्था कायम हो गई हैं तों लोगों कों सैकड़ों रूपया खर्च करने के साथ ही लंबा दूरी एवं मूल्यवान समय खर्च कर एक दूसरे क्षेत्रों में पहुंचना पड़ रहा है, बताया जा रहा है कि
थराली -घाट अथवा घाट -थराली नाम से स्वीकृत सड़क के निर्माण से जहां पिंडर घाटी से जिला मुख्यालय गोपेश्वर की दूरी घट जाएगी वहीं मुख्यालय आने जाने में भी समय बचेगा।
—-
नंदानगर विकास खंड भी थराली विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है ऐसे मे थराली विधानसभा क्षेत्र के देवाल, थराली एवं नारायणबगड़ की सीधी यातायात व्यवस्था नही होने के कारण राजनेताओं को 50 से 90 किलोमीटर आंतरिक दूरी तय कर विधानसभा क्षेत्र के एक छौर से दूसरे छोर तक पहुंचने पर मजबूर होना पड़ रहा हैं।
—-
पिछले महिनों थराली -घाट मोटर सड़क के निर्माण के तहत रूईसाण से घानपानी करीब 4 किमी मोटर सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी हैं।घिनापानी की जागरूक महिला एवं 2020 से स्वीकृत रूईसाण -घिनापानी सड़क के लिए संघर्षरत पार्वती देवी ने बताया कि थराली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपाल राम टम्टा के सहयोग से लंबें समय लंबित 4 किलोमीटर से अधिक दूरी की इस सड़क पर पिछले लोनिवि थराली के द्वारा निविदा आमंत्रित की गई हैं, उन्होंने आशा जताई कि जल्द ही 4 किलोमीटर मोटर सड़क पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा जिसका सर्वाधिक लाभ फिलहाल घिनापानी के ग्रामीणों को होगा। लोनिवि के सूत्रों के अनुसार घिनपानी तक सड़क बनने के बाद घाट(नंदप्रयाग)को जोड़ने के लिए मात्र 9 किमी सड़क की आवश्यकता होगी, लोनिवि थराली ने बकायदा इसकी कवायद भी शुरू कर दी है।











