हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
कांग्रेस पार्टी एवं छात्र-छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कथित नीट पेपर लीक मामले , शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमित एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय थराली में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।इस मौके पर कांग्रेसियों ने उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से राष्ट्रपति एवं राज्य के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा।
शनिवार को कांग्रेसी,छात्र, छात्राएं , एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता देवाल तिराहे पर जमा हुए यहां से उन्होंने जुलूस शुरू किया इस दौरान आंदोलनकारी मोदी तेरे राज में पेपर बिक रहें बाजार में, मोदी तेरी तानाशाही नही चलेंगी,जो सरकार निकम्मी हैं उसे बदलना हैं,पेपर चोर गद्दी छोड़, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो आदि केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसबीआई बाजार, मस्जिद मार्केट, मुख्य बाजार, रामलीला मैदान,केदाबगड़ से होते हुए तहसील कार्यालय राड़ीबगड़ पहुंचा जहां पर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।इस मौके पर रामलीला मैदान के पास एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कथित रूप से नीट पेपर लीक मामले को उठाते हुए कहा कि यह बेरोजगारों के साथ अन्याय हैं, वक्ताओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि युवा हित में बदला जाएं, इसके साथ ही जंतर-मंतर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे युवाओं, छात्रों पर बर्बरता पूर्वक किए गए लाठीचार्ज की भी जमकर निन्दा की गई,इस मौके पर वक्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने की भी मांग की गई। इसके बाद आंदोलनकारियों ने थराली के उपजिलाधिकारी थराली यशवीर सिंह रावत के माध्यम से राष्ट्रपति एवं राज्य के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके थराली के पूर्व विधायक डॉ.जीत राम, थराली कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत, थराली प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, थराली के जेष्ठ प्रमुख नवनीत रावकनिष्ठ प्रमुख राजेश चौहान,देवाल के जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया, संदीप कुमार पटवाल, महेश त्रिकोटी अब्बल सिंह गुंसाई, रोशनी देवी, सपना जोशी, सोनिया नेगी, सुमन नेगी, पीतांबर दत्त जोशी, देवेश्वरी देवी सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद थे।











