कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में द्वितीय चरण में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कण्वनगरी परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या बबीता ध्यानी के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं।
क्लब की अध्यक्षा रो० प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण की जितनी आवश्यकता है उससे ज्यादा वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल की है।
वृक्षारोपण अभियान में विद्यालय की लगभग 45 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं को वृक्षों के महत्व, जल संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर नीम, आँवला, अर्जुन, अमरूद एवं बकैन के पौधे रोपित किए गए।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित छात्राओं ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या बबीता ध्यानी, क्लब की अध्यक्ष रो० प्रतिभा गुप्ता, सचिव रो० वीना रावत, कोषाध्यक्ष रो० धनेश अग्रवाल, रो० वाई.पी. गिरला, रो० विपिन बक्शी, रो० शरत चंद्र गुप्ता, रो० अनिल भोला, रो० ऋषि ऐरन, रो० विजय कुमार, रो० अशोक अग्रवाल, रो० दिनेश रस्तोगी, रो० अनुराग अग्रवाल, रो० गुरुबचन सिंह, रो० उषा अग्रवाल, रो० कुलदीप अग्रवाल, रो० डॉ० एन.पी. पोखरियाल, रो० सचिन गोयल, रो० अमित अग्रवाल, रो० ज्योति स्वरूप उपाध्याय तथा विद्यालय की अध्यापिकाओं सहित अन्य सदस्य व छात्राएं मौजूद रहे।











