हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
अमर शहीद श्रीदेव सुमन का बलिदान दिवस के मौके पर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अमर शहीद श्री देव सुमन का बलिदान दिवस शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में श्रद्धा के साथ मनाया गया। कालेज में आयोजित कार्यक्रम में उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई ।इस मौके पर उनके संघर्ष को याद किया। कालेज के प्राचार्य डॉ. सेराज मोहम्मद ने इस अवसर पर कहा कि अमर शहीद श्रीदेव सुमन ने राजशाही के अन्याय का विरोध करते हुए 84 दिनों तक अनशन किया था जोकि अपने आप में ऐतिहासिक हैं। अनशन के बाद 25 जुलाई 1944 को उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। इस महान गांधीवादी वीर बलिदानी के जीवन से हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी। प्राध्यापक अनुज कुमार ने श्री देव सुमन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम का संचालन डॉ. खेमकरण द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ.प्रतिभा आर्या, डॉ.ललित जोशी, डॉ. नीतू पांडे,रजनीश कुमार, डॉ.पुष्पा रानी, मनोज कुमार, सुधा राना, रजनी नेगी, डॉ.कमलेश, डॉ. जमशेद, डॉ.सुनील कुमार,कुशलानंद सती, नरेन्द्र फर्त्याल, हुकम सिंह, नीतीश कुमार,महीपाल सिंह मनोज देवराड़ी, थान सिंह धीरेन्द्र नेगी,दीपा देवी ,गुड्डू सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।











