• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र युवाओं के आन्दोलन की लपटें पिथौरागढ़ भी पहुंची

20/07/26
in उत्तराखंड, पिथौरागढ़
Reading Time: 1min read
16
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पिथौरागढ़। जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र युवाओं के आन्दोलन की लपटें आज पिथौरागढ़ भी पहुंच गईं. स्थानीय गांधी चैक में छात्र, युवाओं और अभिभावकों ने इस आंदोलन के समर्थन में सभा की और शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। वक्ताओं ने एनटीए को भंग करने की मांग की और देश की चरमराई शिक्षा व्यवस्था में जनता की राय के अनुसार आमूलचूल परिवर्तन करने की मांग भी की।
गांधी चैक में आयोजित सभा में बोलते हुए भाकपा-माले के नेता गोविन्द कफलिया ने कहा कि देश में पेपर लीक एक उद्योग के रूप में स्थापित कर दिया गया है, जिसका लाभ सत्तासीन पार्टी के समर्थकों को मिल रहा है लेकिन देश के मध्यवर्गीय व गरीब परिवारों के बच्चों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में केन्द्र में काबिज सरकार ने न केवल शिक्षा व्यवस्था को चैपट किया है बल्कि देश की अर्थव्यवस्था, विदेश नीति, औद्योगिक नीति, कृषि अर्थव्यवस्था को भी चैपट कर दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार लूट-खसौट की सरकार है और इसका डबल इंजन भी चोरी का धंधा कर रहा है। उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि धाकड़ धामी की संज्ञा पाने वाले लोग लोमड़ धामी बनकर उत्तराखण्ड को ठग रहे हैं। उन्होंने देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने के लिए सभी विपक्षी और प्रगतिशील ताकतों को एकजुट होने की अपील की।
इस अवसर पर बोलते हुए जनमंच के संयोजक भगवान रावत ने कहा कि जिस तरह से केन्द्र सरकार के इशारे पर डाॅ. सोनम वांगचुग को दिल्ली पुलिस ने अंशन से उठाया वह बेहद अलोकतांत्रिक और अमानवीय है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखण्ड में भी आज हर परिवार में एक-दो बच्चे अच्छी पढ़ाई करने के बाद बेरोजगारी से झुलस कर घर में कैद हैं। उन्होंने सवाल किया कि इन बच्चों को रोजगार देने का काम उनके मां-बाप करेंगे या इसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए?
सभा में बोलते हुए आम आदमी पार्टी के नेता चन्द्रप्रकाश पुनेड़ा ने कहा कि चाहे केन्द्र हो या राज्य सरकार हो, इनका शिक्षा और शिक्षा व्यवस्था से कोई लेना-देना नहीं है। इन सरकारों में नीति निर्धारण करने वाले छोटे से लेकर बड़े पदों तक, अशिक्षितों की एक लंबी जमात बैठी है। जबकि उच्च शिक्षित बच्चे बेराजगारी लाईन में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि अब यह लड़ाई अशिक्षित नीति निर्धारकों और शिक्षित बेरोजगारों के मध्य बढ़ती जा रही है। जिसके परिणामस्वरूप केंद्र की वर्तमान सरकारों को हटना होगा।
इस अवसर पर बोलते हुए सेवानिवृत्त कैप्टन महादेव भट्ट ने कहा कि आज देश ऐसे हाथों में चला गया है। जिन्होंने देश के भीतर तो आम आदमी को मुश्किल में डाल दिया है और विदेशों में भी भारत के सम्मान को भारी ठेस पहुंचाई है उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सोनम वांगचुुग को जिस तरह से गिरफ्तार किया गया, वैसा व्यवहार एक दुर्दान्त अपराधी के साथ भी नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी सरकारें पारदर्शी और जिम्मेदार नहीं होती तब तक हिन्दुस्तान प्रगति के रास्ते पर नहीं आ सकता। उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक, जिम्मेदार और पारदर्शी सरकार की जरूरत है, जिसकी पूर्ति वर्तमान सरकार नहीं कर सकती। इसलिए इस सरकार को हटाना होगा।
सभास्थल पर बड़ी संख्या में जेन-जी और युवा बेरोजगार उपस्थित रहे। उन्होंने जोरदार नारेबाजी की और अपनी बात भी रखी। युवाओं ने जंतर-मंतर, नई दिल्ली में चल रहे छात्र- युवाओं के आंदोलन को समर्थन में देते हुए कहा कि जैसे-जैसे यह आंदोलन आगे बढ़ेगा, पिथौरागढ़ का युवा आंदोलन को तेज करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इस मौके पर जनमंच के भगवान रावत, एडवोकेट आलोक चैधरी, कामरेट दिनेश जोशी सहित अनेक युवाओं ने भागीदारी की।

Share6SendTweet4
Previous Post

भगवान बद्री विशाल पर आस्था को गहरी चोट पहुँचाने की स्थिति आखिर क्यों आई?

Next Post

जच्चा बच्चा की एम्बुलेंस में हुई मृत्यु के मामले जांच टीम न पहुंचने पर भड़के परिजन

Related Posts

उत्तराखंड

अपर निदेशक ने श्रीनगर पशुचिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर निर्माण की तैयारियों का लिया जायज़ा

October 22, 2026
6
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए डोईवाला में शिविर

October 22, 2026
7
उत्तराखंड

डोईवाला: एसडीआरएफ उत्तराखंड को मिला गुणवत्ता प्रबंधन का प्रमाणपत्र

October 22, 2026
7
उत्तराखंड

डोईवाला: 50 हजार के इनामी को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार

October 22, 2026
39
उत्तराखंड

डोईवाला: वित्तीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जागरूक

October 22, 2026
11
उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री ने किया डॉ. ममता कुंवर की पुस्तक ‘श्रीरामलीला’ का विमोचन

October 22, 2026
37

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67758 shares
    Share 27103 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37460 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37384 shares
    Share 14954 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

अपर निदेशक ने श्रीनगर पशुचिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर निर्माण की तैयारियों का लिया जायज़ा

October 22, 2026

दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए डोईवाला में शिविर

October 22, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.