डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। यात्री सेवा अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को देहरादून एयरपोर्ट पर ‘स्वच्छ एवं स्वागतपूर्ण परिसर’ विषय पर स्वच्छता एवं सुव्यवस्था से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान के दौरान एयरपोर्ट के बाहरी और यात्री आवागमन से जुड़े क्षेत्रों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ अनावश्यक कचरे एवं अव्यवस्था को हटाया गया। इस दौरान कूड़ेदानों, प्रकाश व्यवस्था, कांच एवं भवन के अग्रभाग की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। उप महाप्रबंधक (विद्युत-नागरिक) अमित जिंदल के नेतृत्व में निरीक्षण के दौरान चिन्हित कमियों का तत्काल निराकरण किया गया। साथ ही, सिटी साइड क्षेत्र में बोलार्ड्स को दुरुस्त कर व्यवस्थित किया गया। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, अभियान का उद्देश्य यात्रियों के लिए स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं स्वागतपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना है। इस मौके पर सहायक महाप्रबंधक रविंद्र कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक सुनीता, सहायक प्रबंधक वैभव बंसल एवं सहायक प्रबंधक निलेश ठाकुर ने संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्य किए।











