हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
थराली के पूर्व विधायक डॉ.जीत राम ने देवाल -सुयालकोट-खेता मोटर सड़क के भूस्खलन प्रभावित सुयालकोट एवं आपदाग्रस्त कोटेड़ा गांव का स्थलीय निरीक्षण किया
।इस दौरान पूर्व विधायक ने देवाल -सुयालकोट-खेता भूस्खलन प्रभावित सुयालकोट का पिछले 10 वर्षों में स्थाई समाधान नही किए जाने, कोटेड़ा सड़क के कारण आपदा की जद में आएं आपदा पीड़ितों को उचित राहत ना दिए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए इसे राज्य सरकार की बड़ी नाकामी बताया हैं।
रविवार को थराली के पूर्व विधायक डॉ.जीत राम ने सुयालकोट स्लाइड जोन का स्थलीय निरीक्षण किया। पूर्व एमएलए ने बताया कि सुयालकोट में पिछले तीन दिनों से सड़क के बंद होने के कारण एक दर्जन गांव का यातायात संपर्क ब्लाक मुख्यालय देवाल से कटा हुआ हैं जिससे ऊपरी क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पिछले 10 वर्षों में सुयालकोट का स्थाई समाधान नही ढूंढ पाई हैं जोकि उसकी नाकामी को जाहिर कर रही हैं। इसके बाद पूर्व विधायक ने आपदाग्रस्त कोटेड़ा गांव का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि बोरागाड़ -कोटेड़ा मोटर सड़क के घटिया निर्माण के कारण कोटेड़ा के कई परिवारों के ऊपर खतरें के बादल मंडरा रहे हैं, किंतु राज्य सरकार के द्वारा पीड़ितों को अपेक्षाकृत सहायता आज तक भी मुहैया नही करवाईं गई हैं, पूर्व विधायक ने उन सभी परिवारों को जो खतरें की जद आ चुके हैं, उन्हें आपदा के तहत मकानों का आवंटन किए जाने एवं पीड़ितों को हरसंभव सहायता दिए जाने की मांग की हैं।इस दौरान देवाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल गड़िया,देवाल के जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया, कांग्रेस नेता गौरव खत्री, भुपेंद्र बिष्ट भुप्पी, कुंदन राम आदि साथ चल रहे थें।











