डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से बुधवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय में ‘मंथन 2027’ कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष आनंद सिंह राणा ने मगन सिंह बिष्ट को परवादून जिला महामंत्री नियुक्त किया। यूकेडी नेता केंद्रपाल सिंह तोपवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल आमजन के विश्वास और समर्थन के बल पर बेहतर प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर गढ़वाल मंडल प्रभारी सुनील कोटनाला, परवादून प्रभारी कुशाल सिंह गढ़िया, मोहन सिंह असवाल, सौम्या चौधरी, संजय चौधरी, पवन बिजवान, शैलेंद्र सिंह गुसाईं, राजेंद्र गुनसोला, हिमांशु पवार आदि उपस्थित रहे।











