डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। अंतरराष्ट्रीय जनजातीय लोक कलाकार डॉ. नंद लाल भारती ने साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के 21वें अंक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह पत्रिका सामाजिक सरोकारों एवं मानवीय मूल्यों को समर्पित अपने सारगर्भित और सुसंस्कृत लेखन के माध्यम से पाठकों को निरंतर समृद्ध कर रही है। उन्होंने कहा कि पत्रिका में प्रकाशित कविता, कहानी, शोध, संस्कृति, स्वास्थ्य एवं विविध विषयों पर आधारित सामग्री इसे अत्यंत रोचक और ज्ञानवर्धक बनाती है। संपादक डॉ केएल तलवाड़ ने कहा कि पटल का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच, रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना है। अंकित तिवारी ने कहा कि यह पत्रिका केवल शब्दों का संकलन नहीं, बल्कि समाज के विचारों और संवेदनाओं का दर्पण है। इस अवसर पर गीतकार, राम जोशी, नीलम तलवाड़, अक्षत आदि थे।











