15/04/2026
डीडीहाट ( पिथौरागढ)। 14 वीं वाहिनी एसएसबी में रक्तदान शिविर संपन्न हो गया है। वाहिनी के कमांडिंग अफसर डा० अतुल राय के तत्वावधान में में भारत रत्न डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती पर जवानों ने 23 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में वाहिनी के सहायक कमांडिंग अफसर डाक्टर अरुण, सिद्धार्थ सिंह चौहान, जिला चिकित्सालय पिथौरागढ के केंद्र प्रभारी महेशचंद्र बचखेती, लैब टेकनिशियन नन्द किशोर, राजेन्द्र प्रसाद लैब सहायक, चन्द्र प्रकाश जोशी, हरीश प्रसाद ने शिविर को संपन्न करने में सहयोग किया।












