हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। झमाझम बारिश व हवाओं के चलने के चलते पिंडर घाटी में गर्मी से निजात मिली है, जिससे यहां के लोगों ने राहत की सांस ली हैं। गुरुवार को पिंडर घाटी के देवाल, थराली एवं नारायणबगड़ में अचानक दोपहर डेढ़ बजे बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में घने बादल छाने लगें और दोपहर करीब 2.15 बजें बाद हवाओं के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई हवा के साथ ही बारिश आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, करीब 1 घंटे तक बारिश जारी रही,हालांकि अचानक आईं बारिश के कारण किसानों को गेहूं की कुटाई में दिक्कतें तों आईं, किंतु बारिश आने के बाद खरीब की बेहतर फसल का उत्पादन होने की आस में किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।इस बारिश ने जगह-जगह जंगलों में लगी दावानल पर नियंत्रण होने पर वन विभाग ने भी राहत की सांस ली हैं।











