हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। सोमवार-मंगलवार की रात को हुई भारी बारिश के कारण क्षेत्र की सड़कों में मलवा, पत्थरों , बोल्डरों आने एवं पेड़ों के टूटने के कारण सामान्य यातायात व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ा हैं, क्षेत्र की कई सड़कें मंगलवार दोपहर बाद यातायात के लिए खुल पाईं।
बीती रात हुई भारी बारिश के कारण राज्य मार्ग संख्या 91 ग्वालदम-नंदकेशरी मोटर सड़क किलोमीटर 2 में बंद हो गई थी,लोक निर्माण विभाग थराली की सहायक अभियंता बबिता ने बताया कि इस सड़क को मशीन की सहायता से दोपहर करीब 11.30 बजे यातायात के लिए खोल दिया गया हैं।इसी तरह देवाल ब्लाक के अंतर्गत देवाल -सुयालकोट-खेता मोटर सड़क भी किमी 16 भूस्खलन प्रभावित सुयालकोट व किमी 18 में भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बंद हो गई थी, थराली ब्लाक के अंतर्गत थराली-कुराड़-पार्था मोटर सड़क भी किमी 2 एवं 4 में यातायात के लिए बंद हो गई थी। जूनीधार सड़क भी किमी 3 में बंद हो गई थी।इन सभी सड़कों को भी दोपहर बाद यातायात के लिए खोल लिया गया हैं।राष्ट्रीय राजमार्ग ग्वालदम-सिमली पर भी जगह-जगह मलवा, बोल्डरों के आने से सामान्य यातायात पर विपरीत प्रभाव पड़ा, बीआरओ के द्वारा सड़क की सफाई कर यातायात को सामान्य किया गया।भारी बारिश के कारण क्षेत्र की पाइप लाइनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बंद हो गई जल संस्थान एवं जल निगम लाइनों की मरम्मत कर पानी की आपूर्ति करने में जुटा हुआ हैं। ब्लाक मुख्यालय देवाल में पिछले दो-तीन दिनों से पानी की नियमित सप्लाई नही होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। हालांकि जल निगम के द्वारा टैंकर से पानी की आपूर्ति के प्रयास जारी हैं।











