डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं चिकित्सालय, डोईवाला में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संदेश दिया। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हैं। लोगों को ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, राजकुमार राज आदि मौजूद रहे।











