कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में डॉक्टर्स दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर 6 प्रतिष्ठित चिकित्सक व 4 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया।
रोटरी अध्यक्ष रो० प्रतिभा गुप्ता व सचिव वीना रावत के नेतृत्व में रोटरी टीम ने सभी सम्मानित अतिथियों को उनके क्लीनिक व कार्यालयों में जाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2026–27 का प्रथम दिवस सेवा, समर्पण और उत्कृष्टता को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण से समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। रोटरी परिवार ने डॉक्टर्स दिवस व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान कर नए रोटरी वर्ष की सार्थक शुरुआत की।
इस अवसर पर छह प्रतिष्ठित चिकित्सकों में बेस चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ० विजय सिंह, डॉ० विजय मैठाणी, डॉ० एन.पी. पोखरियाल, डॉ० आशीष अग्रवाल, डॉ० दिनेश कुमार सिंह एवं डॉ० मनोज अग्रवाल तथा चार विशिष्ट चार्टर्ड अकाउंटेंट्स रो० अवधेश अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, सारांश बंसल एवं रूचिन सिंघल को समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान एवं समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सभी सम्मानित अतिथियों को बाँस का पौधा भेंट किया, जो विकास, दृढ़ता एवं समृद्धि का प्रतीक है। साथ ही उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक रो० डी.पी. सिंह एवं रो० विजय कुमार माहेश्वरी की विशेष भूमिका रही।
इस अवसर पर अध्यक्ष रो० प्रतिभा गुप्ता, सचिव रो० वीना रावत, कोषाध्यक्ष रो० धनेश अग्रवाल, संयोजक रो० डी.पी. सिंह, रो० विजय कुमार माहेश्वरी, रो० ऋषि ऐरन, रो०विजय कुमार, रो० अनीत चावला, रो० गोपाल बंसल, रो० मनीष अग्रवाल, रो० अशोक अग्रवाल, रो० विपिन बक्शी तथा रो० अनिल भोला आदि सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।











