
कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। उत्तराखंड देवद्वार कण्व नगरी कोटद्वार की पवित्र पावन भूमि सें पुरुषोत्तम मास में श्रीमद भागवत भक्ति ज्ञान यज्ञ हुई आरम्भ।
जिसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध कथावाचक धर्म प्रवक्ता आचार्य अनुरोध प्रियदर्शी जी महाराज क़े मुखारविंद से ज्ञान संस्कार रूपी यह भागवत प्रारंभ हुआ। जिसमें सभी आचार्य द्वारा वेद मंत्रो से बालाजी मंदिर से कलश यात्रा शुरू होकर टाटा कॉमर्शियल में सम्पन्न हुई। कथा में अनेक श्रोताओं ने भक्ति क़े साथ कथा को श्रवण किया। आयोजक श्रीमती सुलोचना देवी पत्नी स्वर्गीय आनन्द सिंह रावत, जयपाल सिंह (पुत्र) एवं यशपाल सिंह (पुत्र) एवं समस्त रावत परिवारजनो द्वारा कथा करवाई जा रही है।
श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान कथा यज्ञ में आचार्य नवीन बलूनी, आचार्य भानु सेमवाल, आचार्य मनोज थपलियाल, आचार्य सुशील काला, आचार्य मुकेश सुंडली, आचार्य सुरेश कोटनाला, आचार्य तरुण भट्ट, आचार्य राकेश बर्थवाल हैं।
श्रीमद् भागवत महापुराण कथा 13 जून तक बदरीनाथ मार्ग टाटा कर्मिशयल में नित्यदिन चलेगी। जिसमें भक्तजन कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।











