हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली का उच्चीकरण कर उप जिला चिकित्सालय बनाएं जाने की स्वीकृति
मिलने पर पिंडर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई हैं,माना जा रहा हैं कि इससे क्षेत्र की गरीब जनता को काफी अधिक लाभ मिलने की अपेक्षा जताईं जा रही हैं।
वर्ष 2001-02 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थराली का उच्चीकरण कर इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया गया, पिछले लंबे समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण कर उप जिला चिकित्सालय का दर्जा देने की मांग की जाती रही हैं।2023 में बकायदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली विधायक भूपाल राम टम्टा की मांग पर चेपड़ो (थराली) में आयोजित अशोक चक्र विजेता अमर शहीद नायक भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य महोत्सव में बकायदा थराली सीएचसी का उच्चीकरण कर इसे उप जिला चिकित्सालय बनाएं जाने की सार्वजनिक घोषणा की थी,तभी से माना जाने लगा था कि जल्द ही थराली को उप जिला चिकित्सालय की सौगात मिल सकती हैं। थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने बताया कि उत्तराखंड सरकार ने थराली सीएचसी का उच्चीकरण कर इसे उप जिला चिकित्सालय में तब्दील करने का शासनादेश जारी कर दिया है,अब यहां पर पदों के सृजन के अलावा भवन निर्माण की भी जल्द स्वीकृति मिल सकती हैं।उप जिला चिकित्सालय बनाएं जाने का जीओ होने पर विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त करते हुए जल्द ही पदों का सृजन करने एवं भवन निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने की मांग की हैं, विधायक ने बताया कि उप जिला चिकित्सालय के लिए कुलसारी के पास आदरा गांव में करीब 42 नाली भूमि का चिन्हीकरण किया जा चुका हैं, जिसमें मुख्य भवन सहित आवासीय भवनों का निर्माण किया जा सके।
———-
सीएचसी थराली का उच्चीकरण कर उप जिला चिकित्सालय बनाएं जाने पर देवाल के प्रमुख तेजपाल रावत, नारायणबगड़ के गणेश चंदोला, देवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री नरेंद्र बागड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश गड़िया, भाजपा आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक नरेंद्र बिष्ट, जिला सह संयोजक किशन गड़िया, गंगा सिंह सुयाल, थराली मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, रणजीत सिंह नेगी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सूरज खत्री, क्षेपंस भावना रावत भाजपा नेत्री सुशील देवी, सुनीता बिष्ट आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री के साथ ही थराली विधायक भूपाल राम टम्टा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उप जिला चिकित्सालय बनने के बाद थराली तहसील क्षेत्र के एक लाख से अधिक आबादी को इसका सीधा लाभ मिलेगा।











