ग्राम्य विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य करें : गोस्वामी
ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के प्रदीप अध्यक्ष, पंकज पंत महामंत्री नियुक्त

पिथौरागढ, 31 मई 2026
ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन पिथौरागढ़ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हो गया है। प्रसार प्रशिक्षण केंद्र थरकोट में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी रमा गोश्वामी ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए संगठित होकर कार्य करने पर बल दिया। कहा कि ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन तत्पर है। अधिवेशन में खण्ड विकास अधिकारी ललित गोश्वामी, आशा मेहता, राजेन्द्र अवस्थी, नवीन तिवारी, प्रदीप बिष्ट, सहायक खंड विकास अधिकारी बसंत पांडेय, जगदीश पाठक, प्रेम राम, मिनिस्टीरियल फेडरेशन अध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी ने विचार रखे।
एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप भट्ट की अध्यक्षता और महामंत्री पंकज कुमार पंत ने अधिवेशन का संचालन किया। वक्ताओं ने पंचायत राज विभाग के सहायक विकास अधिकारी को क्षेत्र पंचायत का सचिव बनाने का पुरजोर विरोध किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम विकास अधिकारियों के कार्यालय, पत्रावलियों को रखने की व्यवस्था, सूचना के अधिकार अधिनियम अंतर्गत बजट की व्यवस्था, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना में आ रही कठिनाइयों, ट्रांसफर एक्ट , एनआरएलएम, रीप अंतर्गत प्रभावी अनुश्रवण व अन्य विभागीय समस्याओं को रखा । जिला विकास अधिकारी श्रीमती रमा गोस्वामी ने कार्मिकों की कठिनाइयों व मांगों पर सकारात्मक निराकरण करने का आश्वाशन देते हुए सभी से पूरे मनोयोग व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विभाग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आहवान किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने संवर्ग की विभिन्न समस्याएं व कठिनाइयों को प्रमुखता से रखा।
द्वितीय सत्र में कार्यकारिणी चयन की प्रक्रिया की गई। निर्वाचन अधिकारी के रूप में बिजेंद्र लुंठी, बसन्त पांडेय व राजेन्द्र अवस्थी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन किया। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदीप भट्ट को जिलाध्यक्ष और पंकज कुमार पंत को महामंत्री निर्वाचित किया गया। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह बिष्ट
उपाध्यक्ष गोकुल मखौलिया,
महिला उपाध्यक्ष गीता महर,
कोषाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट,
संगठन मंत्री दीपक मेहता,
मीडिया प्रभारी मयंक खर्कवाल,
प्रांतीय प्रतिनिधि अक्षय धामी
संप्रेक्षक कौशिक पाठक नियुक्त किए गए।
प्रदीप भट्ट तीसरी बार अध्यक्ष व पंकज कुमार पंत चौथी बार महामंत्री चुने गए ।
इसके अलावा भविष्य के नेतृत्व को तैयार करने हेतु कार्यकारी अध्यक्ष व कार्यकारी महामंत्री पद सृजित करते हुए कार्यकारिणी द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष पद हेतु राजेन्द्र कुमार व कार्यकारी महामंत्री पद हेतु वीरेंद्र धानिक का मनोनयन किया गया ।
संरक्षक के रूप में बसंत पांडे और राजेन्द्र अवस्थी मनोनीत किए गए।











