डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक में एसआईआर-2, मन की बात, जन-जन की सरकार अभियान तथा हरेला पर्व की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। मंगलवार को नगर पालिका परिषद डोईवाला के सभागार में आयोजित बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक बृजभूषण गैरोला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, एसआईआर-2 अभियान को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी प्रत्येक घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एसआईआर-2, मन की बात, जन-जन की सरकार अभियान और हरेला पर्व जैसे कार्यक्रमों में कार्यकर्ता पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ भागीदारी सुनिश्चित करें। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि मजबूत संगठन ही भाजपा की पहचान है। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाएं तथा आमजन के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, बीएलए-1 उषा कोठारी, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, सभासद ईश्वर रौथान, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता नयाल, मंडल महामंत्री आदेश पंवार, मनमोहन नौटियाल, अनीता गुरुंग, सोनू गोयल, केतन गुप्ता, हरविंदर सिंह, सुनीता नौटियाल, कृष्णा तड़ियाल, विनीत मनवाल, गणेश उनियाल आदि उपस्थित रहे।











