डोईवाला

*डोईवाला के गुरजीत सैनी ने नेशनल क्रिकेट में लहराया परचम* डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। मारखम ग्रांट के खैरी गांव निवासी गुरजीत सिंह सैनी ने 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स क्रिकेट चैंपियनशिप (अंडर-17) में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र एवं राज्य का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 26 अप्रैल से 01 मई 2026 तक तेलंगाना राज्य के जडचेरला (महबूबनगर) में आयोजित हुई थीं। जिसमें उत्तराखंड टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। आपको बता दें कि गुरजीत सैनी (17) वर्तमान में आवासीय बालक क्रिकेट छात्रावास, नरेंद्र नगर के प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। उनका चयन स्कूल नेशनल अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड टीम में हुआ था। प्रतियोगिता में उन्होंने टीम के साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मजबूत टीमों को नॉकआउट मुकाबलों में हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और उप क्रीड़ाधिकारी रितु जैन के मार्गदर्शन को दिया। वहीं, गुरजीत सैनी ने बताया कि उनका सपना भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनकर देश का प्रतिनिधित्व करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से उन्हें काफी अनुभव और नई सीख प्राप्त हुई है। साथ ही उन्होंने युवाओं से खेलों की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया। उधर, उनके पिता गुरमुख सिंह ने बताया कि गुरजीत को बचपन से ही क्रिकेट के प्रति विशेष लगाव था। परिवार ने उसके इस जुनून को समझते हुए हमेशा उसे प्रोत्साहित किया, जिसका परिणाम आज सामने है। गुरजीत की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र और परिवार में खुशी का माहौल है।

*डोईवाला के गुरजीत सैनी ने नेशनल क्रिकेट में लहराया परचम* डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। मारखम ग्रांट के खैरी गांव निवासी गुरजीत...

Read more

प्रधानमंत्री के मजबूत व निर्णायक नेतृत्व में देशभर में बढ़ रहा भाजपा का जनाधार: गैरोला

  डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के...

Read more

डोईवाला: घीसरपड़ी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के लिए सिंचाई नहर को किया ध्वस्त

*डोईवाला: घीसरपड़ी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के लिए सिंचाई नहर को किया ध्वस्त* डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। अवैध प्लाटिंग के लिए...

Read more

प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती का आधार है समर्पित कार्यकर्ता: उनियाल

*प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती का आधार है समर्पित कार्यकर्ता: उनियाल* डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। प्रदेश कांग्रेस जिलाध्यक्षों के एक प्रतिनिधिमंडल...

Read more

केदारनाथ–लिंचोली मार्ग पर कठिन हालात में श्रद्धालुओं के लिए जीवनरक्षक बनी एसडीआरएफ

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। दुर्गम पर्वतीय मार्गों, कड़ाके की ठंड, ऊंचाई पर कम वायुदाब तथा ऑक्सीजन की कमी जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों...

Read more

एसडीआरएफ वाहिनी में आरटीसी सम्मेलन आयोजित

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। मंगलवार को जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ वाहिनी में प्रशिक्षणाधीन 208 नव नियुक्त आरक्षियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।...

Read more

ऐपण कला को नई पहचान देने वाली कलाकार ज्योति जोशी सम्मानित

*ऐपण कला को नई पहचान देने वाली कलाकार ज्योति जोशी सम्मानित* डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। पारंपरिक लोक कला ऐपण को नई...

Read more

84 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने किया एसडीआरएफ मुख्यालय का दौरा

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के 78वें आरआर बैच के 84 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने भ्रमण...

Read more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 133वां संस्करण सुना

  डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 133वां संस्करण रविवार को जौलीग्रांट...

Read more

डोईवाला डिग्री कॉलेज में उद्यमिता अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय पीजी कॉलेज में एक दिवसीय उद्यमिता अभिविन्यास (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवभूमि...

Read more
Page 36 of 96 1 35 36 37 96